पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन तक भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं। दहशत और भय फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब को लंबा समय लग गया। अगर थोड़ा जल्दी पकड़ लेते तो अच्छा होता।
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद सारे सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व नाकाबंदी मजबूत कर दी गई है। रविवार को अमृतसर के सभी प्रमुख मार्गों पर बढ़ी संख्या में पुलिस ने नाके लगाए। पुलिस को आशंका थी कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थक सड़कों पर उतर सकते हैं। सीमावर्ती गांवों को आने-जाने वाले रास्तों पर भी नाके लगा दिए गए। वाहनों की जांच भी की गई।

