ऊना के वरिष्ठ पत्रकार कमल अरोड़ा

ऊना के वरिष्ठ पत्रकार कमल अरोड़ा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक; मुख्यमंत्री सुखू, सांसद अनुराग ठाकुर, सतपाल सत्ती सहित दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

​ऊना / ब्यूरो (सुरेंद्र राणा):
ऊना के वरिष्ठ एवं निष्पक्ष पत्रकार कमल अरोड़ा के असामयिक निधन से समूचे क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। उनके आकस्मिक देहावसान पर राजनीतिक, सामाजिक और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।


​प्रदेश नेतृत्व व जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
​मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने अपने शोक संदेश में कहा कि कमल अरोड़ा जी ने ताउम्र मूल्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल पेश की। जनहित के मुद्दों को उठाने में उनकी कलम कभी नहीं झिझकी। उनका यूं अचानक चले जाना प्रदेश की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।


​उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कमल अरोड़ा जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए कभी न पूरा होने वाला शून्य छोड़ गया है।


​स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कमल अरोड़ा जी एक निष्पक्ष, गंभीर और जनसरोकारों से जुड़े कलमकार थे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विशेष रूप से ऊना के विकास व आम जनमानस की समस्याओं को उन्होंने हमेशा बेबाकी से उठाया। उनका यूं चले जाना क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।


​ऊना के विधायक व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कमल अरोड़ा जी के साथ उनका दशकों पुराना आत्मीय नाता रहा। वे बिना किसी दबाव के सच लिखने वाले निर्भीक पत्रकार थे, जिनका जाना ऊना जिले के लिए बहुत बड़ा आघात है।
​नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी शोक संदेश जारी कर उनके पत्रकारिता योगदान को नमन किया और परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


​’पंजाब दस्तक’ परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
‘पंजाब दस्तक’ के ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा एवं पूरी ‘पंजाब दस्तक’ टीम ने वरिष्ठ पत्रकार कमल अरोड़ा जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। ब्यूरो चीफ सुरेंद्र राणा ने कहा कि कमल अरोड़ा जी नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत और एक मार्गदर्शक थे। उनका जाना पत्रकार बिरादरी के लिए अपूरणीय क्षति है।


​’पंजाब दस्तक’ परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने का संबल व शक्ति प्रदान करें।
​ॐ शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *