Mohali Ward 41 Election 2026: BJP Candidate Gurpreet Kaur

मोहाली नगर निगम चुनाव: वार्ड नंबर 41 से बीजेपी उम्मीदवार गुरप्रीत कौर उभा ने वेव एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया धुआंधार डोर-टू-डोर प्रचार

Spread the love

मोहाली: सुरेंद्र राणा
​मोहाली नगर निगम के 50 वार्डों में चुनावी सरगर्मी पूरी तरह से सातवें आसमान पर है। सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए 50% आरक्षण के फैसले के बाद इस बार का यह चुनाव बेहद ऐतिहासिक मोड़ ले चुका है। इसी कड़ी में आज ‘पंजाब दस्तक’ की टीम आपको लेकर आई है मोहाली के वार्ड नंबर 41 में, जिसके अंतर्गत सेक्टर 85, सेक्टर 86, प्रीत सिटी (Preet City), संभलकी, नानू माजरा, सेक्टर 88, हीरो होम्स व पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स के क्षेत्र आते हैं। यहाँ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बेहद ईमानदार, शालीन और कर्मठ उम्मीदवार गुरप्रीत कौर उभा ने अपने वार्ड के विकास और खुशहाली के लिए धुआंधार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।


​गुरप्रीत कौर उभा ने अपनी विभिन्न चुनावी टोलियों के साथ इन सभी पॉकेट्स और वेव एस्टेट में जाकर घर-घर दस्तक दी और जनता से वोट व सपोर्ट की अपील की। आज विशेष रूप से उन्होंने हीरो होम्स (Hero Homes) और पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स (Purab Premium Apartments) मोहाली में जाकर निवासियों से मुलाकात की और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित किया।


​चुनावी टोलियों का कमाल: घर-घर जाकर मांगा समर्थन
​गुरप्रीत कौर उभा के पक्ष में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार को व्यवस्थित करने के लिए वार्ड में अलग-अलग विंग और टोलियां बनाई गई हैं। चुनाव प्रचार में महिलाओं की समर्पित ‘महिला विंग’ और नौजवानों की ‘यूथ विंग’ की अलग-अलग टोलियां घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों का प्रसार कर रही हैं और अलग-अलग जगह जाकर वोट मांग रही हैं। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को देखकर वार्ड वासी भी गुरप्रीत कौर उभा को अपना पूरा समर्थन और आशीर्वाद दे रहे हैं।


​RWA अध्यक्ष मनोज शर्मा और जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने की वोट की अपील

​इस जनसंपर्क अभियान के दौरान गुरप्रीत कौर उभा के साथ RWA के अध्यक्ष मनोज शर्मा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनोज शर्मा ने स्थानीय निवासियों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
​इसके साथ ही, भारतीय जनता पार्टी मोहाली के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ जी ने भी मोहाली के सभी वार्ड वासियों और प्रबुद्ध नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को अपना पूरा समर्थन दें, ताकि मोहाली में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को धरातल पर उतारा जा सके।


​समाजसेवा की मजबूत पृष्ठभूमि और ईमानदार छवि
​गुरप्रीत कौर उभा का समाजसेवा में एक लंबा और सराहनीय योगदान रहा है, जिसके कारण जनता के बीच उनकी छवि बेहद ईमानदार, सादगी पसंद और मिलनसार है। उनका परिवार धार्मिक और सामाजिक रूप से बेहद सम्मानित है। उनके पति हरदेव सिंह उभा भी एक जाने-माने समाजसेवी हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी (प्रमुख स्पोक्सपर्सन) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


​हरदेव सिंह उभा जी ने भी मोहाली की जनता और 50 के 50 वार्डों के निवासियों से यह भावुक प्रार्थना की है कि वे भारतीय जनता पार्टी के सभी 50 उम्मीदवारों की सहायता करें, उन्हें अपना वोट और पूरा सपोर्ट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।


​वार्ड 41 को सबसे सुंदर और खुशहाल बनाने का संकल्प

​Media से बातचीत करते हुए उम्मीदवार गुरप्रीत कौर उभा ने वार्ड के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने वादा किया:
​”मेरा मुख्य लक्ष्य वार्ड नंबर 41 को मोहाली का सबसे सुंदर, विकसित और खुशहाल वार्ड बनाना है। मैं इस क्षेत्र की हर बुनियादी समस्या, विशेषकर पानी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाऊंगी और उनका स्थायी समाधान करूंगी। मैं राजनीति में सेवा के भाव से आई हूँ। मैं वार्ड वासियों से बस एक बार सेवा का मौका मांग रही हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर कमल का बटन जरूर दबाएगी।”


​जनसंपर्क के दौरान उमड़े इस भारी जनसमर्थन, महिलाओं और युवाओं के जबरदस्त डोर-टू-डोर उत्साह को देखकर यह साफ नजर आ रहा है कि वार्ड नंबर 41 में गुरप्रीत कौर उभा की स्थिति बेहद मजबूत है और लोग उनके ईमानदार परिवार व भाजपा की नीतियों पर पूरा विश्वास जता रहे हैं।


​अब मोहाली के वार्ड नंबर 41 के बाद, पंजाब दस्तक की टीम आपको लेकर चलती है किसी और अगले वार्ड में, और जानते हैं वहां का चुनावी माहौल और समीकरण। जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए पंजाब दस्तक। चैनल को सब्सक्राइब और फॉलो करना न भूलें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *