कुमारसैन में ट्रक से 7 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


शिमला, सुरेंद्र राणा: जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कुमारसैन की डिटेक्शन टीम ने चिट्टा/हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को डिटेक्शन टीम सब डिवीजन रामपुर द्वारा एनएच-05 पर बारुबाग के समीप गश्त और वाहन जांच के दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान ट्रक में सवार मुशताक अली निवासी दत्तनगर, तहसील रामपुर तथा बलबीर निवासी कुंगल बाल्टी, तहसील ननखड़ी के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 37/2026 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *