पंजाब दस्तक
सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक | चंडीगढ़
चंडीगढ़: क्या आम आदमी पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए राजनीति और सत्ता का मोह, देश की सुरक्षा से भी ऊपर हो गया है? यह सवाल आज सिर्फ पंजाब या उत्तर भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में गूंज रहा है। जिस जांबाज आईपीएस अधिकारी ने पाकिस्तान की नापाक साजिशों को ध्वस्त कर देश को दहलाने से बचाया, उसे मान और केजरीवाल सरकार ने इनाम देने के बजाय रातों-रात पद से हटाकर ट्रांसफर की सजा दे दी!
ISI के नापाक मंसूबों को किया था तहस-नहस
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रहते हुए IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक अत्यंत खतरनाक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस सटीक और साहसिक कार्रवाई में 9 खूंखार आतंकी धरे गए और उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और घातक पेट्रोल बम बरामद किए गए।
दिल्ली जंतर-मंतर पर हमले की थी खौफनाक साजिश!
जांच में जो सनसनीखेज खुलासा हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह आतंकी मॉड्यूल दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़े हमले की फिराक में था। अगर IPS भुल्लर समय रहते इस आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त न करते, तो देश की राजधानी में एक भयंकर त्रासदी घट सकती थी।
केजरीवाल और ‘आप’ सरकार की कथनी-करनी का खुला कच्चा चिट्ठा!
कट्टर ईमानदारी और देशभक्ति का ढोंग करने वाले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का असली चेहरा अब पूरे भारतवर्ष के सामने आ चुका है:
एक तरफ केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता जंतर-मंतर पर जाकर लंबे-चौड़े भाषण और धरने-प्रदर्शन का ड्रामा रचते हैं।
दूसरी तरफ, उसी जंतर-मंतर को खून से लाल होने से बचाने वाले देशभक्त अफसर को यह सरकार इनाम देने के बजाय किनारे लगा देती है!
बड़ा सवाल: क्या देश में आतंकियों और अपराधियों की नकेल कसना ‘आप’ सरकार की नजर में गुनाह है? क्या अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की शह पर खाकी का मनोबल तोड़ने का यह खेल खेला जा रहा है?
राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के साथ यह खिलवाड़ आखिर किसके इशारे पर हो रहा है? आज पूरा भारतवर्ष केजरीवाल और भगवंत मान सरकार से इस तानाशाही और विवादित फैसले पर जवाब मांग रहा है!
ऐसी ही ऐतिहासिक और बेबाक खबरें देखने के लिए आपके अपने चैनल ‘पंजाब दस्तक’ को सब्सक्राइब करें, फॉलो करें और शेयर करें। ताजा और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहें—पंजाब दस्तक!
