hamirpur-gram-sabha-schedule-2026.jpg

​हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों का शेड्यूल जारी: 1 से 7 अगस्त तक तय होगा गांवों के विकास का नक्शा, अपनी पंचायत की तारीख देखें

Spread the love

पंजाब दस्तक | विशेष ग्राउंड रिपोर्ट
स्थान: जिला हमीरपुर
​वरिष्ठ पत्रकार: उमांशी राणा
​’सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की GPDP को मिलेगी मंजूरी; डीसी गंधर्वा राठौड़ ने तिथियां कीं तय
​ग्राम सभा में जरूर जाएं, उठाएं अपने गांव की आवाज: पंजाब दस्तक की विशेष अपील


हमीरपुर:’सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के अंतर्गत जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकों का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उपायुक्त (DC) गंधर्वा राठौड़ ने तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि ये बैठकें 1 अगस्त से 7 अगस्त तक जिले भर की विभिन्न पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को अंतिम रूप देना और सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान करना है।


​तिथिवार ग्राम सभा बैठकों का पूरा विवरण (1 से 7 अगस्त):
​1 अगस्त:
ग्राम पंचायत चलो, दाडला, डूक, खैरी, लंबरी, पटलांदर, अमलेहड़, बदारन, बहरड़, गलोड़ खास, गौना, हटेड़ा, जसाई, कश्मीर, सरेड़ी, बगवाड़ा, बजरोल, बारी, अघार, अमरो, बफड़ी, ब्लो, बघेड़ू, छियोड़ी, बुर्ज, बड़ैर, भानवी, बलवाणी, बहुंखर, भूखड़, बल बिहाल, बलिया, बड़ा ग्रांउ, भैल, बिजली और चकमों में ग्राम सभा की बैठक आयोजित होगी।


​2 अगस्त:
ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी, चमरेड़, चंगर, चौ चौकी, कनेरड़ी, देई का नौण, बकेड़ा, धमरूड़, धीरड़, गरसाइड, हनो और झरलोक में बैठकें होंगी।


​3 अगस्त:
ग्राम पंचायत बनाल, बलेहू, बीड़ बगेड़ा, चबूतरा, चमियाणा, पनोहरी, पटेड़ा, बसारल, बट्रान, भद्रूं, भटमोटी खुर्द, दंगड़ी, तनेटा, कंद्रोला, प्लासी, मनसाई, रंगस, ऊंट बतेड़, भेरड़ा, चारियां दीधार, पौं टापरे, धनेट, ध्रोग, फरनोल, गसोता, जंगल रोपा, कालेआंब, जाहू, ककड़, कराहा, खड़ोता, खड़वाड़, लुद्दर, महादेव, दलचेड़ा, दांदरू, ददवीं, बठुंडा, धवड़ियाना, गार्ली, गंगोट कलां और घोड़ी धवीरी में बैठकें आयोजित की जाएंगी।


​4 अगस्त:
ग्राम पंचायत डेरा जोर, सब पल्लाई, मनियाल, रंगड़, सपाल, ठाणा, धवड़ियाना, बूणी, ग्वाल पत्थर, धल्लू, गोंगेश, किटपल, मझेयार, मन पायल, सनाही, बरद्याड़, ध्रोगण, पत्तीकोट, क्रियाली, पंचोत, ख्या, लोखाणियां, कुछेड़ा, खलीन, लंबडू, मझोठ सुल्तानी, लानबी, लखमी, दाढ़ी, मुडंखर, नंदन, पपला, कोमा, पट्टा, साद्रियाणा, ग्यारण, चम जंबली, जजरी, जियानी, जोड़ियांब, जोली देवी, खडासाई और कनोह में ग्राम सभा होगी।


​5 अगस्त:
ग्राम पंचायत बड़ेही, जंगल रटीरा, बड़ा, भूंपल, चौडू, जोड़सप्पड़, कलूर, कोहला, कोटला, चिलियां, मैड, मालग, लजियाना, बराड़ा, ककड़ (बमसन), खनोट्टी, पटनोन, पुरली, नालटी, नारा, धेरी, पंदेड़, पामड़ी, रोपा, मैहल, टिकरी, मिनासा, रोणी, पलपल, लजियानी, अंबल, बधानी, कलवा, कनोह, करेर, कठियाणा, कुलेड़ा, क्यारणा, लोहड़ और बरड़ में ग्राम सभाएं होंगी।


​6 अगस्त:
ग्राम पंचायत बैरी क्रोट, बल्डूक, टिल्लू, गहाली, जलान, कमला, लहड़ा, लौंगी, पन्याली, पनसाई, पुतड़ियाल, जींण, जदरू, समीरपुर, संगड़ो, उल्ला कलां, उहल, सहलवी, चेरबी, स्वां, शेर, बटोन, लाल, बजरोड़ और चबो में बैठकें आयोजित की जाएंगी।


​7 अगस्त:
ग्राम पंचायत भद्रोल, हथोल, जलाड़ी, करोर, लाहड़, कोटलू, मंझेली, रैल, सप्रो, चमरार, नंगहूं, ग्वारडू, लाकड़िहार, लाड़सी, सिकंदर, ऊटपर, टिब्बी, टिक्कर डिडवीं, उखली, उबेरड़ा, दरब्यार, दिंपी, कैहरड़ी, कोट लांगसा, जुखियोल, कजयान, सोन, सुहारी, टिक्कर राजपूता, टिप्पर, उसारड़ कलां, कोहडरा, पटेरा, जनैहण और नैण देवी में ग्राम सभा की बैठकें संपन्न होंगी।


​जनहित में पंजाब दस्तक की अपील:
​”ग्राम सभा में जाएं, अपने गांव के विकास का ड्राफ्ट खुद बनाएं”
​पंजाब दस्तक जिला हमीरपुर की समस्त पंचायतों के आम नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील करता है कि आप सभी अपनी-अपनी ग्राम सभा की बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लें। जब आप ग्राम सभा में स्वयं उपस्थित होंगे, तभी आपके गांव की मूलभूत समस्याओं, सड़कों, पानी, बिजली व अन्य विकास कार्यों की मांगों का ड्राफ्ट तैयार हो सकेगा। आपकी सक्रिय भागीदारी से ही पंचायत स्तर की मांगें पूरी होंगी।


​📲 अपनी पंचायत की समस्या या खबर सीधे हमें भेजें:
​यदि आपकी पंचायत में कोई समस्या है या आप ग्राम सभा की बैठक की कोई खबर व वीडियो पंजाब दस्तक तक पहुंचाना चाहते हैं, तो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें:


​📞 पंजाब दस्तक हेल्पलाइन / व्हाट्सएप नंबर: 9418480488
​आप अपनी पंचायत की कोई भी वीडियो या मैसेज बनाकर इस नंबर पर भेज सकते हैं। पंजाब दस्तक आपकी हर बात और मांग को जिला प्रशासन, डीसी महोदय तथा राज्य सचिवालय तक मजबूती से पहुंचाएगा।
​ताजा और निष्पक्ष खबरों के लिए पंजाब दस्तक को लाइक, शेयर, फॉलो और सब्सक्राइब करना न भूलें!
​पंजाब दस्तक — आपकी आवाज, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *