इस वजह से रविवार का दिन न सिर्फ दिसंबर का बल्कि इस सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार नए वर्ष के पहले दिन सीजन का पहला कोल्ड डे हो सकता है। इससे सुबह के वक्त भी ठंड बढ़ने की संभावना है। साथ मध्यम स्तर से लेकर घने स्तर का कोहरा हो सकता है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पहली जनवरी के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
