मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वायरल संक्रमण के कारण अस्वस्थ

सेहत ने रोका रास्ता: वायरल की चपेट में आए सीएम सुक्खू, ‘संविधान बचाओ मार्च’ से रहे दूर

Spread the love

​मीनाक्षी, वरिष्ठ पत्रकार, पंजाब दस्तक
​शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत नासाज हो गई है। वायरल संक्रमण की चपेट में आने के कारण वे शिमला में आयोजित कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ मार्च’ में शामिल नहीं हो सके।


​जानकारी के मुताबिक, सीएम सुक्खू पिछले करीब दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और चिकित्सकों की सलाह पर अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में आराम कर रहे हैं। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस मार्च में पहले उनके शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन सेहत दुरुस्त न होने के चलते वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। मार्च के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के अस्वस्थ होने की जानकारी दी।


​मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र और नादौन दौरे के बाद शिमला लौटने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही है।


​दूसरी ओर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी बुखार और कमजोरी की शिकायत के चलते शिमला के IGMC अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
​देखते रहें पंजाब दस्तक सच की आवाज। सब्सक्राइब करें, फॉलो करें पंजाब दस्तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *