CM भगवंत मान का बड़ा फैसला:PPSC में 10 नहीं अब सिर्फ 5 मेंबर होंगे; बोले- पैसों की बचत होगी, आयोग का काम सुधरेगा

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) के सदस्यों की मौजूदा संख्या को 10 से घटाकर 5 करने की सहमति दे दी है। सरकारी खजाने पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने के लिए पंजाब सरकार कई अन्य विभागों में भी इसी तरह के बड़े फेरबदल कर सकती है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस समय PPSC के 10 मेंबर हैं। इन्हें सैलरी के अलावा मिलने वाले दूसरे भत्तों और सुविधाओं से राज्य के खजाने पर बहुत ज्यादा बोझ पड़ रहा है। ज्यादा मेंबर होने से PPSC के कामकाज पर भी असर पड़ता है। आयोग के प्रोसेस में कुशलता लाने के लिए मेंबरों की संख्या घटाने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि PPSC के कई सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद जब आयोग के 5 मेंबर रह जाएंगे तब सदस्यों की संख्या घटाने से जुड़ा नोटिफिकेशन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार इनकम टैक्स देने वाले लोगों के एक-एक पैसे को बहुत सोच-समझकर इस्तेमाल कर रही है। बचाया जाने वाला पैसा राज्य के लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा।

PPSC करता है क्लास वन और टू की भर्ती

पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) के जरिये राज्य सरकार के क्लास वन और क्लास टू अफसरों की भर्ती होती है। इसमें पंजाब सिविल सर्विसेज (PCS) और पंजाब पुलिस सर्विस (PPS) अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा क्लास थ्री में आने वाली भर्ती भी PPSC ही करता है। इस समय पंजाब में PPSC के जरिये कोई भर्ती अंडर प्रोसेस नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में सरकार इसके जरिये कुछ भर्तियां कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *