एथनॉल नीति और NEET परीक्षा पर सांसद अनुराग ठाकुर का बयान

एथनॉल नीति का विरोध कर किसान और देश विरोधी राजनीति कर रही कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

Spread the love

​पंजाब दस्तक, हमीरपुर (वरिष्ठ पत्रकार, उमांशी राणा):
​पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने एथनॉल ब्लेंडिंग और नीट (NEET) परीक्षा के मुद्दों पर कांग्रेस और विपक्ष पर करारा हमला बोला है। हमीरपुर में वरिष्ठ पत्रकार उमांशी राणा से विशेष बातचीत में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एथनॉल नीति का विरोध करके कांग्रेस एक बार फिर देश के किसानों के खिलाफ खड़ी हो गई है और विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है।


​’विदेशी मुद्रा बचाने और किसानों को सशक्त करने से पेट में दर्द क्यों?’
​अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय इनके मंत्री सदन में खड़े होकर एथनॉल मिक्सिंग बढ़ाने की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन अपने कार्यकाल में इसे लागू करने में पूरी तरह नाकाम रहे।


​उन्होंने एथनॉल ब्लेंडिंग के प्रमुख फायदे गिनाते हुए कहा:
​भारतीय किसानों को सीधा लाभ: गन्ने और फसलों से एथनॉल बनने से देश के किसानों की जेब में सीधा पैसा जाता है।
​विदेशी मुद्रा की बड़ी बचत: ईंधन में 20% एथनॉल (E-20) मिलाने से उतने ही क्रूड ऑयल का आयात कम करना पड़ता है। इससे देश का अरबों रुपया विदेशी हाथों में जाने से बचता है।
​अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस नीति का विरोध करके कांग्रेस सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था और भारतीय किसानों का नुकसान कर रही है।


​NEET परीक्षा से परीक्षार्थियों को मिला बड़ा संबल
​नीट परीक्षा पर बोलते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस व्यवस्था से देश के मेडिकल छात्रों को सबसे बड़ी राहत मिली है। पहले विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी होती थी। नीट ने पूरे देश में एक समान और पारदर्शी व्यवस्था कायम की है।


​’सदन न चलने देना और भ्रम फैलाना ही विपक्ष का काम’
​सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष की मंशा कभी भी सकारात्मक चर्चा करने की नहीं रही। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रही और विपक्ष की मांगों पर चर्चा भी करवाई, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष का एकमात्र मकसद सदन को बाधित करना और जनता को गुमराह करना है।


​पंजाब दस्तक पर ताजा और पल-पल की खबरों को देखने के लिए हमारे साथ बने रहें।
खबरों को तुरंत पाने के लिए हमें फॉलो करें, शेयर करें और सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *