पेपर लीक मामले में 171 लोग गिरफ्तार, एसआईटी हाईकोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी।

Spread the love

शिमला, सुरेंदर राणा, डीजीपी संजय कुंडू ने कहा की पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 116 अभ्यर्थी हैं। तीन जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा में अब ये 116 अभ्यर्थी नहीं बैठ सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश में आईपीसी की धारा 420 को गैर जमानती अपराध बनाया जाएगा। कानून में संशोधन करने के लिए पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार से सिफारिश करेगा।

सोमवार को मीडिया से बातचीत में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि अंग्रेजों के समय में आईपीसी की धारा 420 को लेकर गंभीरता से नहीं सोचा गया। आज देश में पेपर लीक मामला संगठित अपराध बन गया है

धारा 420 जमानती है। आरोपी तीन साल बाद बाहर आ रहे हैं और फिर से इसी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। गैर जमानती अपराध बनाए जाने से इसमें अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 116 अभ्यर्थी हैं। तीन जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा में अब ये 116 अभ्यर्थी नहीं बैठ सकेंगे।

पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) इसी सप्ताह पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करेगी। डीजीपी ने कहा कि पेपर लीक मामले में कई आरोपी सरकारी नौकरियों में भी कार्यरत हैं। जैसे-जैसे आरोपियों को पकड़ा जाएगा, उनके खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *