विकासार्थ विद्यार्थी व सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा प्रदेश में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, विकासार्थ विद्यार्थी ने देश भर में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के अंतर्गत पंजीकरण करने वाले छात्रों को ‘ वृक्ष मित्र ‘ बनाया जाएगा जो आगे चल कर वृक्षारोपण करेंगे व अपने द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण की योजना भी बनाएंगे ताकि रोपित किए गए पौधों को कोई क्षति न पहुंचे। इसी के तहत विकासार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश व सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा प्रदेश भर में एक लाख एक हज़ार पौधे विभिन्न जिलों में रोपे जाएंगे।,

विकासार्थ विद्यार्थी(SFD) के प्रान्त सह मंत्री संयोजक विक्रांत चौहान ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि हम विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग भी साइन करवाएंगे। यह अभियान 15जुलाई से 20 जुलाई तक चलाया जाएगा। विकासार्थ विद्यार्थी का उद्देश्य ,जल,जंगल, जमीन,जानवर, पर्यावरण प्रकृति के सभी अंगों के संरक्षण तथा उनके विकास में युवा शक्ति की सार्थक भागीदारी हो इसके लिए कार्य कर रहे हैं।

इसी ध्येय पर अग्रसर होते हुए विकासार्थ विद्यार्थी ( स्टूडेंट फॉर सेवा ) द्वारा यह लक्ष्य लिया गया है। सभी स्थानीय लोगों व युवाओं के साथ मिल कर इस अभियान में भाग लेने का आग्रह कर रहे हैं। युवाओं में पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ाने की ओर यह अभियान अपरिहार्य योगदान देने वाला होगा। प्रत्येक क्षेत्र के लोग व युवा इस अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करेंगे तो इस अभियान का उद्देश्य और भी सार्थक हो जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *