93.90% रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम, बेटियों का रहा दबदबा, यहां जाने अपना रिजल्ट

Spread the love
शिमला, सुरेंद्र राणा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। क्षितिज, शगुन और अक्षिता ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। तीनों ने 98.6% (493/500) अंक हासिल किए हैं।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में 88013 छात्र बैठे थे। इनमें 44851 छात्र और 43162 छात्राएं हैं। 82342 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 327 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। 1889 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। 3379 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है।

 कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  1. छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:
  2. सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  3. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10 या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  5. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  6. अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *