27 अगस्त को पंजाब में कर्मचारी पेंशनर्स का महाबंद

​आज 27 अगस्त: पंजाब में महाबंद का बड़ा असर, सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी और पेंशनर्स — पंजाब दस्तक की अपील: बेहद जरूरी हो तभी निकलें बाहर

Spread the love

पंजाब दस्तक न्यूज़ रूम, चंडीगढ़
सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक


​चंडीगढ़/मोहाली:
अपनी लंबित मांगों और हकों को लेकर पंजाब के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स द्वारा घोषित राज्यव्यापी महाबंद का सीधा असर आज प्रदेशभर में दिखने लगा है। सुबह से ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी और पेंशनर्स लामबंद होकर सड़कों पर उतर चुके हैं, जिससे सरकारी दफ्तरों के कामकाज और सार्वजनिक व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ने की आशंका है।


​पंजाब दस्तक की जनता से सीधी अपील:
पंजाब दस्तक अपने सभी दर्शकों और पंजाब की जागरूक जनता से अपील करता है कि आज किसी भी परेशानी से बचने के लिए सतर्क रहें:
​घर से निकलने से पहले लें अपडेट: अपने इलाके के रास्तों, ट्रैफिक और स्थानीय स्थिति की जानकारी पहले ही जुटा लें।
अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें: यदि कोई अत्यंत जरूरी काम न हो, तो घरों में ही रहना आपके लिए मच बेटर रहेगा ताकि जाम और परेशानी से बचा जा सके।


​पल-पल की सटीक और धारदार खबरों के लिए देखते रहें पंजाब दस्तक।
ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, लाइक करें और फॉलो करें।
​पंजाब दस्तक — आपका अपना चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *