अमित शाह के दौरे से पंजाब कांग्रेस में खलबली:वेरका समेत 4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री और मोहाली के मेयर भाजपा में शामिल

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें राजकुमार वेरका, शाम सुंदर अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ और बलबीर सिद्धू शामिल हैं। इनके अलावा अकाली नेता महिंदर कौर जोश और कांग्रेस नेता केवल ढिल्लो ने भी भाजपा जॉइन कर ली है।

मोहाली से नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह ने भी भाजपा जॉइन कर ली है। बठिंडा से अकाली दल नेता रहे सरूप चंद सिंगला ने भी भाजपा जॉइन कर ली है। जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे।

इससे पहले यह चारों पूर्व मंत्री सुनील जाखड़ के साथ नजर आए थे। इसका एक वीडियो सामने आया था। जिसमें सभी कांग्रेसी मंत्री खुशनुमा मूड़ में नजर आ रहे हैं। सुनील जाखड़ ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी थी। जिसके बाद वह कांग्रेस को लगातार झटका देने में लग गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *