पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने की सीएम भगवंत मान से की मुलाकात, जीत की दी बधाई

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की. दोनों नेताओं की ये मुलाकात चंडीगढ़ में हुई. चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत के लिए उन्हें बधाई दी.

पंजाब के विधानसभा चुनाव में आप की शानदार जीत हुई है. आप ने 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं कांंग्रेस को 18, बीजेपी को 2, शिरोमणि अकाली दल को 3 और अन्य के खाते में 2 सीटें आईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *