केजरीवाल बोले- उन लोगों को अब जवाब मिल गया है जिन्होंने मुझे आतंकवादी कहा

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खालिस्तानियों से संबंध के आरोपों पर उच्च स्तरीय जांच के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दिया है. याचिका खारिज हो जाने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी  के प्रमुख ने कहा कि अदालत का फैसला उन लोगों को जवाब है जिन्होंने उनको आतंकवादी कहा.

अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया. दिल्ली के सीएम ने कहा, ”जिन लोगों ने मुझे आतंकवादी बोला था, पहले जनता ने उनको जवाब दिया. आज अदालत ने उन्हें जवाब दे दिया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *