पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); यूक्रेन में फंसे पंजाब के छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी को लेकर राज्य कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली में अहम बैठक बुलाई. पंजाब के सांसदों की इस बैठक में गुरजीत औजला,जसबीर गिल,मनीष तिवारी,अमर सिंह,रवनीत बिट्टू और संतोख चौधरी मौजूद रहे. बैठक के बाद कांग्रेस सांसदों ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी है.
पंजाब सरकार ने मंत्रालय से इस सम्बंध में जानकारी भी साझा की. भारतीय नागरिकों को वहां से जल्द से जल्द निकाना जाना चाहिए. पंजाब सरकार की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक राज्य के 991 लोग यूक्रेन में हैं. इनमें 500 से अधिक छात्र हैं.
