सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक
मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी शहर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम ‘एंटी चिट्ठा वॉकथॉन’ रैली में शिरकत करने पहुंचे। शिमला से हेलीकॉप्टर के जरिए मंडी के कांगनीधार हेलीपैड पर उतरने पर मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत किया।
हालांकि, इस सामान्य शिष्टाचार भेंट को लेकर कुछ हलकों में सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं, जो पूरी तरह बेबुनियाद हैं। किसी भी विधानसभा क्षेत्र (कांस्टीट्यूएंसी) के मतदाताओं और आम जनता का मुख्य प्रतिनिधि वहां का विधायक (एमएलए) होता है। ऐसे में जब प्रदेश के मुख्यमंत्री किसी क्षेत्र के सरकारी दौरे पर आते हैं, तो स्थानीय विधायक का यह नैतिक फर्ज और संवैधानिक धर्म होता है कि वह क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत करे। कार्यक्रम मंडी शहर में हो रहा था, जो कि विधायक अनिल शर्मा का अपना क्षेत्र है।

राजनीतिक और विचारधाराएं अपनी जगह हैं, लेकिन प्रशासनिक व सामाजिक शिष्टाचार अपनी जगह। किसी अन्य दल के नेता से मिलने या प्रदेश के मुखिया का स्वागत करने भर से कोई अपनी पार्टी बदलकर दूसरे दल में नहीं चला जाता। अनिल शर्मा हमेशा अपनी स्पष्ट और बेबाक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने मंडी की जनता के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की मर्यादा का पालन करते हुए मुख्यमंत्री का वेलकम किया।
महज सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसी सामान्य मुलाकातों को सनसनीखेज रूप देना पूरी तरह गलत है और पूरे मीडिया जगत को इस तरह की बेबुनियाद खबरों से बचना चाहिए।
देखते रहें पंजाब दस्तक, सच की आवाज़!
सबस्क्राइब करें, फॉलो करें।
