NDA मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA नेता

NDA मंगल मिलन बैठक में PM मोदी, पेपर लीक बिल पर मंथन

Spread the love

पंजाब दस्तक विशेष रिपोर्ट
​नई दिल्ली: संसद परिसर के बालयोगी ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक संपन्न हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रमुख नेता व सांसद उपस्थित रहे।


​बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और सदन के भीतर बेहतर ‘फ्लोर मैनेजमेंट’ को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। इस दौरान संसद में पेश होने वाले नए ‘एंटी-पेपर लीक संशोधन विधेयक’ को प्राथमिकता देने पर विशेष चर्चा हुई।


​प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि छात्रों और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, उन्होंने सभी सांसदों को संसद में जनता के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और विपक्ष के भ्रम फैलाऊ अभियानों का तथ्यों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए।


​विशेष कवरेज: मीरा महाजन (नई दिल्ली) एवं पंजाब दस्तक ब्यूरो
​खबरों के लिए संपर्क करें:
यदि आपके पास भी कोई सार्वजनिक समस्या, शिकायत या समाचार है, तो हमारे आधिकारिक नंबर 94180-55488 पर भेजें। आपकी आवाज और आपकी खबर को शासन एवं प्रशासन तक पूरी प्रमुखता से पहुँचाया जाएगा।
​पंजाब दस्तक को ज्यादा से ज्यादा लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *