शाहपुर आपदा पीड़ितों से मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

शाहपुर त्रासदी: जब ‘सुक्खू’ ने थामी नन्हीं जान तो छलक पड़े आंसू! आपदा पीड़ितों के लिए सीएम का बड़ा ऐलान — घर, मवेशी और सामान का मिलेगा पूरा मुआवजा

Spread the love

​पंजाब दस्तक / भेषज (धर्मशाला):
​हिमाचल प्रदेश में कुदरत के ढाए कहर के बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बो पहुंचे। बादल फटने से हुए भारी विनाश और नुकसान का जायजा लेने के लिए सीएम खुद कमान संभाले नजर आए। जब वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बो में स्थापित राहत शिविर पहुंचे, तो माहौल बेहद भावुक हो उठा।


​राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जब एक नन्हीं बच्ची को अपनी गोद में उठाया, तो उस मासूम ने बिलखते हुए बताया कि फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से उसकी टांग पर गंभीर चोट आई है। सीएम सुक्खू ने बच्ची को दुलारते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।


​आपदा पीड़ितों के लिए सीएम सुक्खू के बड़े ऐलान:
​घर बनाने के लिए 7.50 लाख: जिन परिवारों के आशियाने इस तबाही में पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें नए मकान निर्माण के लिए सरकार 7.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
​घरेलू सामान के लिए 1 लाख: कपड़े, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान की दोबारा खरीद के लिए प्रभावितों को 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
​बेघरों को मिलेगी जमीन: जिन आपदा पीड़ितों के पास अब रहने के लिए अपनी भूमि नहीं बची है, उन्हें सरकार आवश्यकतानुसार सरकारी भूमि आवंटित करेगी।


​मवेशियों के नुकसान की भरपाई: जिन परिवारों की गाय या भैंस इस आपदा में मारी गई हैं, उन्हें 55 हजार रुपये प्रति पशु और बकरियों के नुकसान पर 15 हजार रुपये प्रति बकरी के हिसाब से सहायता राशि दी जाएगी।
​दुकानों और क्षतिग्रस्त घरों को राहत: जिन घरों में बाढ़ का पानी या गाद घुसी है, उन्हें 1 लाख रुपये और क्षतिग्रस्त दुकानों के नुकसान के आधार पर 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की राहत राशि मिलेगी।
​आपको बता दें कि इस समय प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय सेना की टीमें दिन-रात एक करके लोगों के घर-आंगन से मलबा हटाने और स्थिति को सामान्य बनाने के काम में जुटी हुई हैं।


​पंजाब दस्तक अपील:
ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों को देखने के लिए पंजाब दस्तक को फॉलो और सब्सक्राइब जरूर करें!
​यदि आपके पास भी कोई खबर या समस्या है, तो 9418055488 पर अपनी समस्या भेजें, ताकि हम आपकी समस्या को सरकार या प्रशासन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *