कमला नेहरू अस्पताल शिफ्ट करने के फैसले के विरोध पर बोलीं प्रतिभा सिंह, महिलाओं की सुविधा के लिए बनाया गया था अस्पताल कहा सरकार से करेंगी बात।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला के कमला नेहरू अस्पताल यानी KNH को शिफ्ट करने के अपनी ही सरकार के फैसले पर चिंता जताई है ओर कहा कि वह इसके लिए सरकार से बात करेंगी। यह बात प्रतिभा सिंह ने शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में एक प्रदर्शनी में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

प्रतिभा सिंह ने कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के बाद हो रहे विरोध को लेकर कहा कि यह संस्थान वर्षों से महिलाओं और नवजात बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाता है तो प्रसूताओं और उनके परिजनों को दिक्कतें हो सकती हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता की भावनाओं और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी, ताकि जनहित में उचित फैसला लिया जा सके।

वहीं आगामी जिला परिषद ओर स्थानीय निकायों के चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने का अधिकार है। भाजपा द्वारा जिला परिषद चुनाव पार्टी के नाम पर लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं हैऔर लोग अपने सपनों और जनता की सेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। वहीं हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव नतीजों भविष्य की रणनीति और चुनावी कमियों को लेकर उन्होंने कहा कि हाई कमान इस पर गंभीरता से विचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *