नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सांसद रहे राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली में संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आप के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी में जाने के लिए संवैधानिक प्रावधानों का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि हमने यह फैसला किया है कि हम, जो राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य हैं, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भारतीय जनता पार्टी में मिला लेंगे। संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी आम आदमी पार्टी छोडऩे की घोषणा की और वह भी बीजेपी में शामिल होंगे। राघव चड्ढा ने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने ‘अपने खून-पसीने से सींचा था’, वह अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।
