KNH अस्पताल से गायनी ओपीडी को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, जनवादी महिला समिति का अस्पताल के बाहर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश के इकलौते मातृ शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) को IGMC शिफ्ट करने का शिमला में विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सोमवार को अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर KNH अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने पर सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी की और सुक्खू सरकार को महिला विरोधी करार दिया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फ़ालमा चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी कमला नेहरू के नाम से चल रहे 102 साल पुराने अस्पताल को IGMC शिफ्ट कर सुक्खू सरकार स्वतंत्रता सेनानी का अपमान कर रही हैं। अस्पताल IGMC शिफ्ट होने से गर्भवती महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा जबकि KNH में एक छत के नीचे सभी सुविधाएं महिलाओं को मिल रही हैं। सरकार अस्पताल को खत्म कर KNH में MLA हॉस्टल बनाना चाहती है जो महिलाओं के साथ अन्याय है। जनवादी महिला समिति सरकार के फैंसले के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगी और अस्पताल को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह जगह शिमला की सबसे उपयुक्त जगह है जहां धूप रहती है और स्त्री संबंधी रोगों को जल्द ठीक करने के लिए सहायक हैं। अगर सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो लगातार धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *