एआईसीसी ने हिमाचल में पीसीसी के गठन से पहले पालिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: एआईसीसी ने हिमाचल में पीसीसी के गठन से पहले पालिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कमेटी गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हिमाचल की पालिटिकल अफेयर्स कमेटी की घोषणा कर एक प्रैस रिलीज जारी की है।इसमें पार्टी के प्रदेश से जुड़े सभी नेताओं को शामिल किया गया है। कमेटी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर समेत कुलदीप सिंह राठौर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, रामलाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची और सुरेंद्र शर्मा। इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) भी कमेटी का हिस्सा होंगे। कमेटी में हिमाचल प्रभारी और हिमाचल से जुड़े एआईसीसी सचिवों को एक्स- ऑफिसियो सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *