ऑनलाइन 183.69 करोड़ में बिके शराब ठेके, हैदराबाद की कंपनी ने खरीदे कुल्लू, लाहुल और पांगी के ठेके, राजस्व बढ़ा

Spread the love

पंजाब दस्तक, ब्यूरो: जिला कुल्लू में आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेकों के आबंटन की प्रक्रिया इस बार पूरी तरह ऑनलाइन ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। प्रारंभिक दौर में विभाग द्वारा आठ राउंड के जरिए ठेकों की बोली प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया, लेकिन अपेक्षित प्रतिस्पर्धा और राजस्व लाभ नहीं मिलने के चलते इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पूरे जिला को एक इकाई के रूप में उपलब्ध करवाया गया। इसके बाद ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से दोबारा बोली प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिला आबंटन समिति ने महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिस्पर्धी बोली सुनिश्चित की, जहां पर पूरे जिला का कल्ब किया गया।इस दौरान ठेकों की बोली 183.69 करोड़ रुपए के रिजर्व प्राइस से शुरू हुई। बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाली अंतत: एक कंपनी ने रिजर्व प्राइस से एक लाख रुपए अधिक की बोली लगाकर बाजी मार ली। इस प्रक्रिया में एपिट को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैदारबाद को जिला कुल्लू के सभी शराब ठेके आबंटित किए गए हैं। प्रदेश सरकार के लिए यह कदम वित्तीय दृष्टि से लाभकारी साबित होगा।कुल्लू-लाहुल-पांगी को कल्ब कर लगाई बोलीजिला कुल्लू के आबकारी एंव कराधान विभाग के आयुक्त मनोज डोगरा के अनुसार इस बार अपनाई ई-ऑक्शन प्रणाली से पारदर्शिता के साथ-साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी सुनिश्चित हुई है। पहले चरण में अपेक्षित परिणाम न मिलने के बावजूद विभाग ने दोबारा रणनीति बनाकर पूरी प्रक्रिया को सफल बनाया। जिला कुल्लू, लाहुल व पांगी सभी को कल्ब किया गया और फिर बोली प्रक्रिया ई-ऑक्शन प्रणाली से पारदर्शिता के साथ फिर करवाई गई। हैदराबाद की एक निजी कंपनी ने इस बोली प्रकिया में अपनी भागीदारी दर्ज करने के बाद रिजर्व प्राइज से अधिक बोली लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *