विधानसभा बजट सत्र में हंगामा, हिमकेयर योजना में 1100 करोड़ के घोटाले पर विपक्ष ने उठाए सवाल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और मुख्यमंत्री के बजट भाषण के दौरान लगाए गए हिमकेयर योजना में 1100 करोड़ के घोटाले को बेबुनियाद और तथ्यों से विपरीत बताते हुए सीटिंग जज से जांच की मांग की साथ ही योजना को बंद करने के सरकार पर आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 1100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस योजना पर 441 करोड़ रुपये खर्च हुए, ऐसे में 1100 करोड़ रुपये का घोटाला कैसे संभव है, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए और गलत आंकड़ा पेश करने के लिए मुख्यमंत्री को सदन और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना पर 972 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और वर्तमान सरकार के समय में इस योजना में कमीशनखोरी शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस योजना को बंद करने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि घोटाला हुआ है तो इसकी जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से करवाई जाए।

विपक्ष के इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जवाब देते हुए 1100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों से इनकार किया और कहा कि वास्तविक अनियमितता करीब 120 करोड़ रुपये की है। यह स्लिप ऑफ टंग हो सकता है लेकिन योजना में बड़ा घोटाला हुआ है। सरकारी अस्पतालों के इंटरनल ऑडिट में चौंकाने वाले तथ्य सामने हैं। सरकार ने हिमकेयर योजना की विजिलेंस जांच शुरू कर दी जिसके बाद विपक्ष बौखलाहट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *