बजट सत्र में कटौती प्रस्तावों पर होगी चर्चा, सदन में आज प्रश्नकाल से होगी शुरुआत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा आरंभ हो जाएगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार की कार्य सूची जारी की है। वहीं, शुक्रवार को बजट अनुमानों की मांगों पर प्रस्तुतीकरण और चर्चा का दौर भी जारी रहेगा और मतदान का कार्यसूची में रखा है। 30 मार्च को विधानसभा में बजट पारित होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार की जारी कार्यसूची के मुताबिक सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। प्रश्रकाल के दौरान सरकार से आउटसोर्स आईपीआर एजेंसी हायर करने और निजी स्कूलों द्वारा वार्षिक शुल्क के नाम पर लिए जा रहे पुन: प्रवेश शुल्क से जुड़ा सवाल पूछा गया है। शुक्रवार को सदन में प्रदेश के विश्वविद्यालयों रेंजीडेंट ऑडिट स्कीम तथा एसएडी के अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति व प्रतिनियुक्ति के प्रश्र के अलावा थ्री टेयर पे स्केल पॉलिसी और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी सरकार से सवाल पूछा गया है। वहीं, हिमकेयर और सहारा योजना और प्रदेश में लॉटरी को लेकर भी सवाल सदन में उठेगा।शुक्रवार के दिन सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और मतदान होगा। इसके उपरांत बजट पर लाए गए कटौती प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत मांग संख्या सात से होगी। ये कटौती प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक बिक्रम सिंह, सुधीर शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, लोकेंद्र कुमार और आशीष शर्मा की ओर से लाया गया है। इसके अलावा विपक्ष की ओर से मांग संख्या आठ से लेकर 11 तक और मांग संख्या 13 के तहत कटौती प्रस्ताव आए हैं। दो दिनों तक सदन के भीतर कटौती प्रस्तावों पर चर्चा होनी है और 30 मार्च को बजट पारित किया जाएगा। कार्यसूची के तहत 31 मार्च को सदन में शासकीय/ विधायी कार्यों के अलावा गैर सरकारी सदस्य दिवस रहेगा। आगामी दों दिनों तक सदन में शासकीय/विधायी कार्य होंगे और दो अप्रैल को विधानसभा के बजट सत्र का समापन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *