पंजाब दस्तक
सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ
शिमला: हिमाचल के कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम में कांग्रेस के प्रवेक्षक नियुक्त
हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध राणा के सांगठनिक कौशल पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें असम राज्य का प्रवेक्षक (Observer) नियुक्त किया है। पार्टी के इस फैसले से हिमाचल कांग्रेस के गलियारों में उत्साह की लहर है।
पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी: अनिरुद्ध राणा
अपनी इस नई नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध राणा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि असम में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने और जीत की राह पर ले जाने के लिए वह पूरी शक्ति लगा देंगे।
जमीनी स्तर पर रणनीति होगी तैयार
राणा ने स्पष्ट किया कि असम में संगठन को सशक्त करने के लिए वह जल्द ही वहां का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुँचाना और असम में कांग्रेस को विजयी बनाना।”
