वेव एस्टेट सेक्टर 85 में भव्य रामनवमी उत्सव शुरू: प्रस्तावित मंदिर स्थल पर वृंदावन के भजनों की गूंज और 1500 परिवारों को निमंत्रण

Spread the love

मोहाली (ब्यूरो चीफ, सुरेंद्र राणा): वेव एस्टेट, सेक्टर 85 स्थित ’99 स्टेट’ (श्री सनातन धर्म मंदिर एवं वेलफेयर सोसाइटी) द्वारा दुर्गाष्टमी और रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो चुका है। पूरे क्षेत्र में इस समय भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।प्रस्तावित मंदिर स्थल पर दिव्य वातावरण:जहां श्री सनातन धर्म मंदिर और गुरुद्वारा साहिब प्रस्तावित है, वहां की पावन भूमि पर आज मां दुर्गा की शक्ति और श्री राम की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। वृंदावन से आए कलाकारों के भजनों की मधुर स्वर लहरियां पूरे 99 स्टेट और वेव एस्टेट सेक्टर 85 के कोने-कोने में गूंज रही हैं। मंत्रों और भजनों की इस मधुर आवाज ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया है, जिसे देखना और अनुभव करना अपने आप में एक सौभाग्य है।जल्द पधारें और पुण्य के भागी बनें:प्रधान किरण पाल बग्गा जी ने सभी 1500 परिवारों से भावुक अपील करते हुए कहा, “प्रस्तावित मंदिर स्थल पर कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं, आप सभी अपने परिवार और बच्चों के साथ जल्द से जल्द पधारें। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और मां शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर इस उत्सव का आनंद उठाएं और इन पावन पलों को बिल्कुल भी मिस न करें।”कार्यकारिणी का समर्पण:इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूरी प्रबंधकीय कार्यकारिणी समिति तन-मन-धन से जुटी हुई है। प्रधान किरण पाल बग्गा जी, महामंत्री आशु शर्मा जी, कैशियर सुनील दत्त जी और समिति के प्रमुख सदस्य सत्यनारायण जी, राम शर्मा जी, वरुण बासुदेव जी, विवेक पांडेय जी, गुलशन सूद जी, अंकुर छाबड़ा जी, सुमन केशव जी, विशाल तोमर जी, श्री राम सैनी जी, असीम खुंगर जी, अनिल गर्ग जी और अखिलेश प्रताप सिंह जी पूरी श्रद्धा के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में लगे हुए हैं।विशाल भंडारा:सोसाइटी की ओर से दोपहर 12:30 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। पूरी कार्यकारिणी ने सभी 1500 परिवारों से विनम्र निवेदन किया है कि वे समय पर सपरिवार पधारें और प्रसाद ग्रहण कर इस सामूहिक उत्सव की शोभा बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *