पीएम मोदी से मिलकर लौटे जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के आर्थिक और राजनीतिक हालातो पर की चर्चा, सुक्खू सरकार पर बरसे , बोले हिमाचल में ड्रेस कोड लागू करने वाले अपने नेता राहुल गांधी को सिखाए कपड़े पहनना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक और राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की है। दिल्ली से लौटते ही जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की और केंद्र से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग देश में ड्रेस कोड की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने नेताओं को कपड़े पहनने की तमीज सिखानी चाहिए।
इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उन्हें कांग्रेस से पूछने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के हितों के लिए किसी भी समय प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं और आगे भी मिलते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *