पंजाब दस्तक: बड़ी खबर: 1 अप्रैल से जनता पर महंगाई की मार; 8.3% बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स और 10% महंगा होगा कूड़ा शुल्क

Spread the love

सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ,शिमला: हिमाचल प्रदेश में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के दावों के बीच अब आम जनता को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। आगामी 1 अप्रैल से नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बुनियादी सेवाएं काफी महंगी होने वाली हैं। नए वित्तीय वर्ष से प्रॉपर्टी टैक्स में 8.3% की भारी वृद्धि लागू की जा रही है, जिससे हजारों भवन मालिकों का बजट बिगड़ना तय है। इसके साथ ही, स्वच्छता व्यवस्था के तहत कूड़ा शुल्क में भी 10% का इजाफा किया गया है। अब शहरवासियों को कूड़ा फेंकने की सुविधा के लिए भी अधिक जेब ढीली करनी होगी। प्रशासन का तर्क है कि यह कदम राजस्व बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है, लेकिन धरातल पर जनता इसे एक बड़े आर्थिक बोझ के रूप में देख रही है। कमेटी ने इन नई दरों को सख्ती से लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *