शिमला: ऐतिहासिक अन्नाडेल मैदान में सेना कमांडर ने किया 51 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक अन्नाडेल (Annadale) मैदान स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम परिसर में आज एक गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा (PVSM, AVSM, VSM) ने 51 फीट ऊंचे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत उद्घाटन किया।प्रेरणा का केंद्र बनेगा श्रद्धांजलि स्थलसेना द्वारा स्थापित यह विशाल तिरंगा अब आर्मी हेरिटेज म्यूजियम का प्रमुख आकर्षण होगा। इसे वीर शहीदों की स्मृति में बनाए गए श्रद्धांजलि स्थल के समीप स्थापित किया गया है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों और युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करेगा। इस अवसर पर सैन्य कर्मियों, पूर्व सैनिकों और विभिन्न यूनिट्स के अधिकारियों ने देश के वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।मैदान का दिलचस्प इतिहासअन्नाडेल मैदान का इतिहास बेहद रोचक है। इस मैदान का नाम एक अंग्रेज अफसर कैप्टन चार्ल्स प्रैट कैनेडी (जो शिमला के पहले पॉलिटिकल एजेंट थे) की प्रेमिका ‘अन्ना’ के नाम पर रखा गया था। ‘अन्ना’ उनकी प्रेमिका का नाम था और ‘डेल’ (Dale) का अर्थ घाटी होता है, जिससे मिलकर इसका नाम ‘अन्नाडेल’ पड़ा।शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिउद्घाटन समारोह के दौरान सैन्य परंपराओं के साथ ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सैन्य अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भारतीय सेना के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह तिरंगा अब इस परिसर में एक प्रमुख प्रेरणादायक स्थल के रूप में स्थापित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *