पंजाब सरकार के विरोध के बाद बैकफुट पर हिमाचल सरकार! एंट्री टैक्स में बढ़ायी गई दरों पर होगा पुनर्विचार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: पंजाब सरकार के एतराज़ और सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे प्रदर्शन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर बैकफुट पर आ गई है. हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए बढ़ाए गए टैक्स पर राज्य सरकार पुनर्विचार कर रही है. हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है. संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार इस बारे में बातचीत के बाद लिबरल पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है. हिमाचल सरकार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है. ऐसे में अब यह विचार किया जा रहा है कि लोगों की सुविधा के लिए इसे कैसे दुरुस्त किया जाए. इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की है. इससे उलट पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट ने इस मामले पर चर्चा हुई है. यह पंजाब सरकार की इच्छा है कि वह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाना चाहे या फिर भगवान के पास. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार की अपरिपक्वता के कारण हिमाचल प्रदेश की जग हंसाई हो रही है.

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला परिपक्वता जगह झलकाता है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी पहले से ही लगातार विरोध कर रही थी. BJP विधायक सुधीर शर्मा और रणधीर शर्मा ने भी टैक्स में की गई बढ़ोतरी को ग़लत क़रार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार उच्च एंट्री टैक्स बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए. इसका नुक़सान हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी झेलना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *