हरियाणा कांग्रेस के एमएलए चायल रवानाः लंच और सैर-सपाटा करने गए, शाम को वापस लौटेंगे

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के शिमला के गलू में ट्विन टावर होटल में ठहरे हरियाणा कांग्रेस के विधायक चायल के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक चायल के साथ लगते जनेड़घाट में आईटीसी कंपनी के होटल में लंच करने और सैर सपाटा करने गए हैं। शाम को वापस ट्विन टावर होटल लौट सकते हैं। शाम को ट्विन टावर होटल में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ डिनर रखा गया है।बता दें कि हरियाणा में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने है।

इस से पहले कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला लाकर ठहराया है, जो कि शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर कुफरी के पास गलू स्थित ट्विन टावर होटल में ठहराए गए।

विधायकों के ठहरने वाले होटल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर दिन रात पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *