बिलासपुर में नौकरी का झांसा देकर युवकों को एक लाख रुपए का चूना

Spread the love

बिलासपुर, काजल: जिला बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने दो युवकों को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा देकर उनसे एक लाख रुपए ठग लिए। आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आठ मार्च को अनूप कुमार पुत्र ज्ञानचंद निवासी गांव दगड़ाहन श्रीनयनादेवी ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत में बताया गया कि राकेश कुमार पुत्र धीरजु राम निवासी वार्ड दो नगर पंचायत चौपाल जिला शिमला ने उसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन तथा गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा भरोसा दिया। आरोप है कि राकेश कुमार ने दोनों युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 50-50 हजार रुपए कुल एक लाख रुपए गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने इस मामले में थाना स्वारघाट में अभियोग संख्या 20/26 मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राकेश के खिलाफ पहले भी ठगी का मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *