शिमला, सुरेंद्र राणा: कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें आज लोकभवन शिमला में पद एवं गोपनीयता की। शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्रीगण, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, कई विधायक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।कविंद्र गुप्ता हिमाचल प्रदेश के 30वे राज्यपाल बने हैं इससे पहले वे लद्दाख में उपराज्यपाल के पद पर तैनात थे।
शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। प्रदेश की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और वह इसी भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सात महीने के भीतर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिलना अपने आप में विशेष है। राज्यपाल का पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती भी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में जाना जाता है इसलिए इसके विकास के लिए काम किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सरकार के साथ मिल कर काम किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र का विकास और युवा कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि अगले दो तीन महीने में हिमाचल के सभी 12 जिलों का दौरा किया जाएगा और बॉर्डर एरिया में विकास करना प्राथमिकता रहेगी। पूर्व के राज्यपालों के समाज हित में कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
