कथित शराब घोटाला मामले में बरी होते ही केंद्र-बीजेपी पर जमकर बरसे केजरीवाल; कहा, दोनों देश से माफी मांगें

Spread the love

नई दिल्ली: कथित शराब घोटाला मामले में अदालत से बड़ी राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। केजरीवाल ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीधे पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा था। नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने। इन दोनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इन दोनों ने आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र रचा। वे देख रहे थे कि आम आदमी पार्टी काम रही है, लोगों की भलाई कर रही है, लेकिन इन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यांत्र रचा। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया।कोर्ट के ऑर्डर के बाद ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। जनता जानती है कि केजरीवाल ईमानदार है। उन्होंने कहा केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करो। जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदारी पर चोट करो। उन्होंने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा और बोले केजरीवाल बेईमान है। केजरीवाल ने शराब घोटाला किया। केजरीवाल ने 100 करोड़ खा लिए। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। मैंने जिंदगी में केवल इज्जत कमाई है। एक नया पैसा नहीं कमाया मैंने अपनी जिंदगी में। इन लोगों की तरह नहीं हूं मैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं आपने हमारे ऊपर इतने केस कर लिए, आपने ईडी छोड़ दी, सीबीआई छोड़ दी। आपने पुलिस छोड़ दी, इनकम टैक्स टीम छोड़ दी। आपने हमें जेल भेज दिया। एक समय ऐसा था, जब आम आदमी पार्टी के सबसे टॉप के पांच नेता जेल में थे एक साथ। उसके बाद भी केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अब तो एक ही तरीका बचा मोदी जी केजरीवाल से निपटने का। केजरीवाल की हत्या करवानी पड़ेगी। उसके अलावा केजरीवाल आपसे संभलने वाला नहीं है। अब आपके बस का नहीं है। आपने सब कुछ करके देख लिया। बस यही तरीका है।

17 नवंबर, 2021: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगवाई वाली तत्कालीन सरकार ने नई शराब नीति लागू की।8 जुलाई, 2022: दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने तत्कालीन एलजी वीके सक्सेना, तत्कालीन सीएम और डिप्टी सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ ही आर्थिक अपराध शाखा को एक रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि यह नीति एलजी की मंजूरी के बिना लाई गई और गलत तरीके से राजस्व कमाया गया।17 अगस्त, 2022: सीबीआई ने केस दर्ज किया। इसके बाद सीबीआई ने सीएम मनीष सिसोदिया के घर और दफ्तर समेत सात राज्यों के 31 ठिकानों पर छापामारी की। ईडी ने भी े केस दर्ज कर जांच शुरू की।30 अगस्त, 2022: सीबीआई ने सिसोदिया के बैंक लॉकर भी खंगाले।6 सितंबर, 2022: ईडी ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत कई राज्यों में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की। दिल्ली सरकार ने सितंबर महीने में ही नई एक्साइज पॉलिसी रद्द कर दी।27 सितंबर, 2022: सीबीआई ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की। सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने इसके अगले ही दिन समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया।10 अक्तूूबर, 2022: सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया।17 अक्तूबर, 2022: सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया। सिसोदिया से सीबीआई मुख्यालय में करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई।8 नवंबर, 2022: सीबीआई ने कोर्ट में यह जानकारी दी कि दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार है।।1 दिसंबर, 2022: ईडी ने कोर्ट में यह दावा किया कि शराब कारोबारियों, बड़े सरकारी अधिकारियों के साथ ही मनीष सिसोदिया और अन्य संदिग्धों ने कई बार अपने फोन बदले।26 जनवरी, 2023: ईडी ने इस कथित शराब घोटाले से संबंधित लोगों और कंपनियों की 76.54 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली।3 फरवरी, 2023: ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की।26 फरवरी, 2023: सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया।अक्तूबर, 2023 से मार्च, 2024: ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में केजरीवाल को कुल नौ सम्मन भेजे।21 मार्च, 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी। इसके बाद ईडी ने दिल्ली के तत्कालीन सीएम को गिरफ्तार कर लिया था।10 मई, 2024: सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को जमानत दी। केजरीवाल ने चुनाव बाद दो जून को सरेंडर कर दिया था और फिर से जेल चले गए थे।20 जून, 2024: राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी। दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 जून को केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी।26 जून, 2024: सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।12 जुलाई, 2025: केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी। हालांकि, सीबीआई की ओर से दर्ज केस के कारण वह जेल में ही रहे।9 अगस्त, 2025: मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी, दोनों की ही ओर से दर्ज केस में जमानत दे दी।2 सितंबर 2025: सुप्रीम कोर्ट ने विजय नायर को जमानत दे दी। पांच सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।13 सितंबर, 2025: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दाखिल केस में केजरीवाल को जमानत दे दी।27 फरवरी, 2026: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए कथित शराब घोटाला केस में फैसला सुनाया। कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *