दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू, कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को गैर कानूनी, भाजपा बोली कांग्रेस सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण।

Spread the love

शिमला सुरेंद्र राणा: दिल्ली पुलिस के द्वारा हिमाचल से युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद हुई तनातनी के बीच भाजपा और कांग्रेस में बयान बाजी तेज हो गई है।

भाजपा विधायक विनोद कुमार ने घटनाक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की है तभी दिल्ली पुलिस को अंततः छोड़ना पड़ा है। सुक्खू सरकार अपराधियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है और पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाकर दिल्ली पुलिस के काम में बाधा डाली गई है। दिल्ली AI समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन कर देश की छवि को खराब करने का काम किया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हिमाचल पुलिस का भाजपा सम्मान करती है लेकिन पुलिस अधिकारियों के सरकार के इशारे पर गैर कानूनी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। इस घटनासे हिमाचल प्रदेश पुलिस की छवि भी खराब हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *