करमचंद भाई जी का निधन,मोहाली में होगा अंतिम संस्कार, विनम्र श्रद्धांजलि

Spread the love

मोहाली। सुरेंद्र राणा: अव्यक्त बाप दादा और दादियों की पालना में पले, समर्पित सेवाधारी एवं पंजाब ज़ोन के अग्रणी कार्यकर्ता करमचंद भाई जी का मंगलवार सायं 5:45 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।12 फरवरी को उनका उपचार Fortis Hospital में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दवाइयां बदलीं। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर 13 फरवरी को उन्हें Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआई) में भर्ती कराया गया। दो दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के दौरान चिकित्सकों ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन वे स्वस्थ नहीं हो सके।करमचंद भाई जी का जन्म 7 दिसंबर 1948 को हरियाणा में हुआ था। अगस्त 1969 में उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हुई और वर्ष 1972 से उन्होंने सेंटर पर रहकर पूर्णकालिक सेवाएं शुरू कीं। वे अचल दीदी जी की पालना में रहे और प्रारंभ से ही निष्ठा, समर्पण एवं दृढ़ निश्चय के साथ सेवा पथ पर अग्रसर रहे।वर्ष 2003 से वे मोहाली में सेवाएं दे रहे थे। पंजाब ज़ोन में मीडिया ज़ोनल कोऑर्डिनेटर तथा एग्जीक्यूटिव कमिटी के सक्रिय सदस्य के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका लौकिक परिवार भी सेवाओं में समर्पित है।उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 18 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे मोहाली श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम यात्रा मोहाली फेस-7 सेंटर से दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *