सिरमौर में भीषण अग्निकांड, छह लोगों की जिंदा जलकर मौत

Spread the love

सिरमौर, ओमांश: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। नौहराधार क्षेत्र के तलांगना गांव में एक घर में भीषण आग लगने से छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से भड़की, जिसके बाद घर में रखा एलपीजी सिलेंडर फट गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग भारी नुकसान कर चुकी थी।
घटना की पुष्टि एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *