मनरेगा संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, जगत नेगी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला बोले पहले वोट चोरी अब मजदूरी ओर रोजगार चोरी।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:मनरेगा में किए गए संशोधन के विरोध में कांग्रेस देशभर में सड़कों पर उतर आई है। हिमाचल प्रदेश में भी आज 10 जनवरी से कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर जन जागरण और आंदोलन शुरू कर दिया है। इस मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत नेगी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और मोदी सरकार पर वोट चोरी के बाद रोजगार और मजदूरी चोरी का आरोप लगाया है।

जगत नेगी ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की मनरेगा में संशोधन कर केंद्र सरकार ने रोजगार चोरी और मजदूरी चोरी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले वोट चोरी की गई और अब संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। मोदी सरकार जब सत्ता में आई तब देश पर 50 लाख करोड़ का घाटा अब बढ़कर 250 लाख करोड़ कर्ज में बदल गया है। उन्होंने बिहार चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी गई और उसकी भरपाई के लिए मनरेगा जैसे कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लाए गए ऐतिहासिक कानूनों को खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन चला रही है। जगत नेगी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में कांग्रेस की करीब दो दर्जन योजनाओं के नाम बदले हैं। मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान किया गया और VBG योजना में ‘RAM’ नाम जोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार मजदूर किसान बागवान और जनता विरोधी है। कांग्रेस केंद्र सरकार की ऐसी नीतियों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *