अहंकार त्याग कर काम पर लौटे डॉक्टर्स: CM

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को गलत बताया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ख़ुद डॉक्टरों को फिर से जांच का आश्वासन दिया था बावजूद इसके वे हड़ताल पर चले गए।उन्हें मुख्यमंत्री की बात पर विश्वास करना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा कि रेज़िडेंट डॉक्टरों को अपना अहंकार छोड़कर वापस ड्यूटी पर आना चाहिए। वे सोमवार से अपनी ड्यूटी पर लौटें। मामले को लेकर सीनियर डॉक्टरों से अपने सरकारी आवास पर बुलाकर उनसे बातचीत करेंगे। रेज़िडेंट डॉक्टरों को अपनी हड़ताल ख़त्म कर देनी चाहिए क्योंकि हड़ताल गलत के समर्थन में की जा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार 75 लाख जनता के साथ है।सरकार ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लिया है।सरकार मरीज़ के साथ भी है और डॉक्टर भी उनके परिवार की तरह है।ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए डॉक्टरों को हड़ताल ख़त्म कर वापस काम पर लौटना चाहिए। रेज़िडेंट डॉक्टरों को अपना अहंकार छोड़कर वापस ड्यूटी पर आना चाहिए । मरीज़ डॉक्टर को भगवान मानते हैं और उम्मीद से अस्पताल आते हैं। ऐसे में डॉक्टर का व्यवहार ठीक होना चाहिए अन्यथा लोगों का भरोसा उठ जाएगा। मरीज अस्पताल आना बंद कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *