SIR पर घमासान के बीच वंदे मातरम पर होगी चर्चा, सरकार तैयार; पीएम भी लेंगे हिस्सा, 10 घंटे का समय अलॉट

Spread the love

दिल्ली:संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार को आगाज होते ही हंगामा भी शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने एक सुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग की। चर्चा नहीं कराए जाने की वजह से दोनों सदनों में हंगामा हुआ और विपक्षी सांसद सदन से वाकआउट कर गए। इस बीच, केंद्र सरकार ने वंदे मातरम ्पर इसी हफ्ते संसद में विशेष चर्चा कराने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, सरकार इसी हफ्ते लोकसभा में गुरुवार या शुक्रवार को इस मुद्दे पर चर्चा करा सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इसके लिए 10 घंटे का समय अलॉट किया है।ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा में भाग लेंगे। बता दें कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार ने इस सप्ताह इस पर विशेष चर्चा कराने का फैसला किया है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की अगवाई में सर्वदलीय बैठक और कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई थी, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ने भी अपनी सहमति दे दी है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए सभी दलों को इसमें भाग लेने का न्योता दिया है। दूसरी, तरफ, विपक्षा दलों ने इस चर्चा में कोई खास रुचि नहीं दिखाई है।विपक्ष एसआईआर पर तत्काल चर्चा करवाने पर अड़ाविपक्षी दल देश के 12 राज्यों और संघशासित क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अलावा दिल्ली आत्मघाती बम धमाके और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की खराब स्थिति पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। संसद सत्र के पहले दिन इसी मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा भी हुआ। विपक्ष एसआईआर पर तत्काल चर्चा कराने पर अड़ा रहा, लेकिन सरकार ने फिलहाल इस पर सहमति नहीं दी है।हालांकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि सरकार एसआईआर पर चर्चा की विपक्ष की मांग पर विचार कर रही है और इस मांग को खारिज नहीं किया गया है। सरकार चुनाव सुधार समेत किसी भी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *