बंजार में भीषण अग्निकांड, 16 मकान राख, आग की चपेट में छह गौशालाएं और दो मंदिर भी आए

Spread the love

कुल्लू, काजल: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में सोमवार दोपहर को भीषण आग लगने से 16 मकान राख के ढेर में तबदील हो गए हैं। नोहांडा ग्राम पंचायत के झनियार गांव में हुए इस भीषण अग्निकांड में चार गोशालाएं और दो मंदिर भी पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। आग की घटना में साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान आंका गया है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार नोहांडा के झनीयार गांव में दिन में लगभग दो बजे के आसपास घरों में आग लगने की सूचना मिली।

यह आग स्थानीय निवासी कैलाश चंद की गोशाला से शुरू हुई और धीरे-धीरे इसने साथ लगते घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। वही गांव तक सडक़ न होने के चलते अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। हादसे के चलते एक बछड़ा भी जल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *