मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश में पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच कर्मचारियों ने राज्य सरकार का साथ देने की बात कही है. हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मियां ने कहा कि वे इस मुश्किल की घड़ी में सरकार के साथ है. लेकिन, अगर कटौती की बात की जा रही है तो यह उच्च स्तर से शुरू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुश्किल के इस घड़ी में कर्मचारी सरकार का साथ देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इससे पहले उन्होंने जनरल हाउस में कर्मचारियों को आने वाली परेशानियों को सरकार से सुलझाने की मांग उठाई.

  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मियां ने कहा कि कर्मचारियों की का एरियर और DA लंबित है. इसके अलावा कर्मचारियों की नया वेतन आयोग लागू करने की भी मांग है. उन्होंने कहा कि संगठन इन सभी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाएगा. उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की है कि राज्य सरकार सभी मांगों को सकारात्मकता के साथ सुनेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *