शिमला, सुरेन्द्र राणा:राजधानी शिमला में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मंगलवार से सभी बसें शहर में अपने नियमित रूटों पर चलेंगी। एचआरटीसी की प्रबंध निदेशक के साथ डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद मिले आश्वासन के बाद निजी बस परिचालक चालक संघ और निजी बस ऑपरेटर ने यह फैसला लिया है। शिमला सिटी निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि एचआरटीसी ने 20 रूटों का संचालन अब पुराना बस स्टैंड की जगह आईएसबीटी से करने का फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त अन्य रुटों को लेकर जिला प्रशासन के साथ चर्चा के बाद आगामी निर्णय लेने लेने का आश्वासन भी दिया है। इसके बाद निजी ऑपरेटरों ने मंगलवार से बसों को चलाने का फैसला लिया है।
