शिमला के बनुट्टी में दिवाली की रात आग की भेंट चढ़ी तीन दुकाने, लाखों का नुकसान

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला के बनुट्टी क्षेत्र में बीती दिवाली की रात तीन दुकाने आग से जलकर राख हो गई। आगजनी की इस घटना से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने संदेह जताया है कि ये पटाखों से नहीं बल्कि शरारती तत्वों ने घटना को अंजाम। दिया है।प्रभावित दुकानदारों ने आरोप लगाया कि दुकानों को खाली करने को लेकर मालिक के साथ विवाद चल रहा था, जो कोर्ट में भी विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में भी कुछ लोग रात के वक्त यहां घूमते नजर आए हैं जिसकी जांच होनी चाहिए। दुकानदारों ने बताया कि उनकी स्टेशनरी, मोबाइल एवं डेली नीड्स की दुकान जलकर राख हुई हैं। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *