टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप पर शिमला में FIR, वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टीवी चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिमला पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। उन पर वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। शिकायतक के अनुसार अंजना ओम कश्यप ने चैनल के एक कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे समुदाय में गहरी नाराजगी फैली है।

शिकायतकर्ता प्रीत पाल मट्टू, बाबा साहेब अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी शिमला के अध्यक्ष हैं। शिकायत में कहा गया है कि आठ अक्तूबर को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ‘आजतक’ चैनल का एक वीडियो देखा था। इस वीडियो में एंकर अंजना ओम कश्यप और चैनल के मुख्य संपादक अरुण पुरी ने महर्षि वाल्मीकि से संबंधित एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें उनकी महर्षि वाल्मीकि को लेकर विवादित टिप्पणी की था। शिकायतकर्ता के अनुसार इस टिप्पणी ने वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है और एक महान ऋषि का अपमान किया गया है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस मामले की जांच में जुटीवहीं, शिमला के सदर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर धारा 3(1)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और धारा 299 बीएनएस के तहत पंजीकृत की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मामले से संबंधित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *