दिवाली तोहफा: कर्मियों के खाते में आए डीए के एरियर के 8 से 40 हजार; सीएम ने वित्त विभाग को जारी किए थे निर्देश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा;हिमाचल प्रदेश के करीब सवा दो लाख सरकारी कर्मचारियों और पौने दो लाख पेंशनरों को दिवाली से पहले बकाया महंगाई भत्ते के एरियर का तोहफा मिला है। सभी विभागों के कर्मचारियों के खातों में पिछले छह महीने के तीन फीसदी डीए के एरियर के 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक डाले गए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के वित्त विभाग को इसके निर्देश जारी किए थे। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का एरियर अप्रैल 2023 से लंबित है। यह चार फीसदी देय है। राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन करते हुए एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर के बीच का बकाया एरियर जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राज्य सरकार का डीए का एरियर जारी करने का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि कर्मचारियों का बकाया एरियर भी जारी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *